तीन नाबालिकों के अपहरण की घटनाएं

इंदौर। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पुलिस ने सभी प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

पहला मामला तिलकनगर क्षेत्र से सविंद नगर में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया. इसी तरह हीरानगर क्षेत्र के भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी में 14 वर्ष 7 माह की संजना अहिरवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के पास से ले जाने का मामला दर्ज किया. तीसरी घटना बाणगंगा क्षेत्र की है, जहां सुखलिया स्थित कंका की कुटी से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई है. तीनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Next Post

दहेज प्रताड़ना में पति सहित तीन पर केस

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि भागीरथपुरा में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता प्रिया पंवार की शिकायत पर उसके पति राजकुमार […]

You May Like