
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत सुरवाह के जंगल में लापता महिला का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग सिंह 18 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने सूचना दी कि उसकी मॉ श्रीमति अभिलाष सिंह 38 वर्ष का विगत 6 माह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जो गुरुवार दोपहर 1 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी। तलाश करने पर नहीं मिली आज उसे जानकारी मिली कि ग्राम सुरवाह के जंगल में उसकी मॉ ने फांसी लगा ली है जिससे उसकी मॉ श्रीमति अभिलाषा की मौत हो गयी है।
