व्हाट्सएप लिंक भेजकर दो लोगों के मोबाइल हैक, खातों से उड़ाए पौने तीन लाख रुपए

इंदौर: बेटमा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर दो लोगों के मोबाइल हैक कर लिए और उनके खातों से करीब 2 लाख 76 हजार रुपए पार कर दिए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पहले मामले में धरावरा धाम बेटमा निवासी जितेंद्र पिता शिवजी राम खाती के व्हाट्सएप पर 14 अप्रैल को एक अज्ञात लिंक आई थी. जितेंद्र ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 93 हजार रुपए कट गए. इसी तरह की दूसरी वारदात लाइफ सिटी कॉलोनी बेटमा निवासी धर्मेंद्र पिता शंभू सिंह चंद्रावत के साथ हुई. 8 अप्रैल को बदमाशों ने उनके व्हाट्सएप पर भी एक लिंक भेजी थी, जिसे ओपन करते ही धर्मेंद्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पीतमपुर के खाते से 82 हजार रुपए साफ हो गए.

Next Post

सागा निवासी युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon Jun 1 , 2026
दमोह: तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह दौनी ग्राम के एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से गया था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ.मृतक की मां आनंद रानी का कहना है कि अजमेर को दौनी का […]

You May Like