नशे में धुत भाई ने बहन पर बरसाया कहर, सिर फोड़ा, घर में की तोड़फोड़

इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने बहन के समझाने पर आपा खो दिया और उस पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि महिला के सिर से खून बहने लगा. आरोपी ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की और जाते-जाते धमकी दे गया कि अगर दोबारा यहां आई तो जान से खत्म कर दूंगा. पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

घटना बापूनगर इलाके की है, फरियादी दिव्या पति विक्की की शिकायत पर पुलिस ने उसके सगे भाई रोहित श्रीवास्तव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. दिव्या ने बताया कि वह मायके आई थी, तभी उसका भाई रोहित नशे की हालत में घर पहुंचा. मैंने उसे खाना खाने के लिए कहा तो वह आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा. जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने घर के बाहर रखी ईंट उठाकर सिर पर दे मारी. हमले में दिव्या के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. शोर सुनकर उसकी मां, पिता और पति विक्की बीच-बचाव के लिए दौड़े लेकिन रोहित का गुस्सा कम नहीं हुआ. उसने घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया. जाते समय बहन को धमकी देते हुए बोला “फिर यहां दिखी तो जान से खत्म कर दूंगा. पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौच की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कैफे में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद,मारपीट

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक कैफे में पुराने लेन-देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से होते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों […]

You May Like