करेंट से मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

सतना : मिनरल वाटर प्लांट में काम करते समय करेंट की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत हो जाने के मामले को लेकर जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में जमकर हंगामा देखने को मिला. पुलिस द्वारा काफी देर तक दी गई समझाइस के साथ परिजन किसी तरह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो सके.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरगंज के मुक्ता नगर में संचालित मिनरल वाटर प्लांट में रविवार की रात कार्य करने के दौरान वहां का कर्मचारी अनुज सोंधिया उम्र 21 वर्ष निवासी नई बस्ती करेंट की चपेट में आ गया था.

बताया गया कि उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिसे देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में भेज दिया था. वहीं सोमवार की सुबह जब मृतक के पोस्टमार्टम की तैयारी की जाने लगी तो परिजनों ने इंकार करते हुए हंगामा शुरु कर दिया. परिजनों का कहना था कि अनुज की मौत में प्लांट प्रबंधन की सीधी लापरवाही है.

प्रबंधन द्वारा उन्हें अनुज के घायल होने की सूचना दी गई थी. जिसके बाद प्लांट प्रबंधन के लोगों ने अपना फोन बंद कर लिया. वहीं जब वे भागते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचे तो वहां पर उन्हें अनुज का शव पड़ा मिला. इसी कड़ी में परिजनों ने प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के साथ 15 लाख रु के मुआवजे की मांग रख दी. पुलिस बल के साथ मौजूद थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा ने परिजनों को समझाइस देनी शुरु की. लंबी चली समझाइस के बाद परिजन किसी तरह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए.

Next Post

Renault की जुलाई धमाका सेल, Kiger पर 1.25 लाख तक की छूट, Triber और Kwid पर भी बंपर ऑफर

Tue Jul 14 , 2026
आप इस महीने नई Renault कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। कंपनी ने जुलाई 2026 के अंत तक Kiger, Triber और Kwid पर आकर्षक ऑफर्स लाए है। आप इस महीने नई Renault कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो […]

You May Like