जिला अस्पताल के बचे काम दो महीने में पूरा करें कलेक्टर 

इंदौर. आज कलेक्टर ने धार रोड पर निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के निर्माण कार्यों को देखा और बचे काम अगले दो महीने में पूरा करने के निर्देश दिए.

 

कलेक्टर ने अस्पताल के आदर्श टीकाकरण केन्द्र, सी.टी. स्कैन, एमआरआई, तथा अन्य केन्द्रों का अवलोकन किया. साथ ही वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था संबंधी डॉक्टरों से चर्चा की. कलेक्टर शिवम वर्मा आज अचानक जिला अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे. उक्त अस्पताल के लिए छह मंजिला भवन निर्माण किया जा रहा है. वर्मा ने बताया कि गायनिक वार्ड, टेस्टिंग तथा सिटी स्कैन विभाग अस्पताल में शुरू हो गए हैं. शेष विभाग बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने पर शुरू कर दिए जाएंगे.

 

अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी

कलेक्टर ने बताया कि उक्त अस्पताल में 300 बेड्स रहेंगे और सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होगी. निर्माण कार्य का दौरा करने के दौरान कलेक्टर ने ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधियों को आदेश दिए कि निर्माण कार्य से किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य विभाग और ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि बचे काम दो महीने में पूरा करके दे. निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी तथा डॉ. सोढ़ी सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

 

आठ साल से बन रहा है जिला अस्पताल

जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य कमलनाथ सरकार द्वारा 2018 में शुरू किया गया था। अस्पताल दो साल में बन जाना था, लेकिन आठ साल हो गए है और अभी भी काम चल रहा है. बीच में ठेकेदार के कारण काम रुक गया था, फिर नए ठेकेदार को टेंडर देकर काम करवाया जा रहा है. तत्कालीन कलेक्टर इलैया राजा ने ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना भी लगाया था, लेकिन काम धीमी गति से ही चलता रहा. अब अस्पताल की बिल्डिंग बन गई है और मार्च से पूरी तरह से मरीजों को सुविधाओ के साथ इलाज मिलने की संभावना बताई जा रही है.

Next Post

इंदौर में परचम लहरने वाले खिलाडिय़ों को एसपी ने किया सम्मानित

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2026 प्रतियोगिता में पदक हासिक करने वाले जबलपुर के बालक, बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बधाई देते हुये सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक इंदौर मे आयोजित खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के तहत […]

You May Like