सीहोर। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आपकी सरकार आपके द्वार के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया. नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं विभागीय समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार जैसी पहल के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर लाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नपा का प्रयास है कि शहर के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले. कार्यक्रम में सीएमओ सुधीर सिंह, पार्षद नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे.
