सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिंकल्प वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सम्मान सांसद आलोक शर्मा द्वारा सम्मान किया गया.
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र मेवाड़ा, रवि नागले, प्रितेश राठौर, सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे. दिव्यांग गायिका फाल्गुनी पाठक ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी. नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया. सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि हमारे माता-पिता अपने जीवन में कठिनाइयां सहकर पालन-पोषण करते हैं. इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम उनके प्रति कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें. माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी परिवार और समाज की धरोहर हैं. उनका सम्मान और सेवा करना हमारा कर्तव्य है.
