अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर: आठ करोड़ की सम्पत्ति अतिक्रमण मुक्त

भोपाल। राजधानी में शनिवार को हूजूर तहसील में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की, यह कार्रवाई ग्राम ईटखेड़ी सडक़ क्षेत्र में की गई. यहां से जिला प्रशासन और पुलिस के संयुत्त दल ने अलग अलग खसरे की लगभग आठ करोड़ की सम्पत्ति को अवैध निर्माण से मुक्त कराया है. जिला प्रशासन अब अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्ती करना शुरू कर दी है. जिसकी शुरूआत हूजूर तहसील के ईंटखेड़ी सडक़ क्षेत्र में की गई जहां पर कॉलोनी 1 रुकसाना मोहसिन पत्नी डॉ मो. मोहसिन

खसरा क्रमांक 178 रकबा 0.8200 हेक्टेयर, विनोद साहू पुत्र रमेश साहू खसरा क्रमांक 177 रकबा 0.9200 हेक्टेयर, कॉलोनी 2 मो. रिजवान पुत्र मो. हनीफ ईटखेड़ी सडक़ खसरा क्रमांक 188 रकबा 0.9000 हेक्टेयर, कॉलोनी क्रमांक 3 ईटखेड़ी सडक़ हीरालाल पुत्र बालमुकुंद खसरा क्रमांक 183/2, 192/2 = 0.4300 हेक्टेयर पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया गया, वहीं

ग्राम परेवाखेड़ा खसरा क्रमांक 112, 0.303 हेक्टेयर टीनशेड और बाउंड्रीबॉल का निर्माण कर अतिक्रमण कर पशुओं की खरीद फरोख्त करता था. सभी कार्रवाई से मुक्त भूमि की कीमत अनुमानित करोड़ बताई गई. इस कार्रवाई को एसडीएम की आदेश पर तहसीलदार आलोक पारे ने की.

 

Next Post

एसपी ने कुबेरेश्वरधाम पर लिया तैयारियों का जायजा

Sun Jan 25 , 2026
सीहोर। आगामी 14 फरवरी से आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा शनिवार को कुबेरेश्वरधाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. एसपी श्री शुक्ला ने महोत्सव के दौरान […]

You May Like