
रीवा। रीवा शहर के रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये नवमी पर भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा. सोलह श्रृंगार में माता रानी ने भक्तो को दर्शन दिये. तडक़े 4 बजे से पट खुलने के साथ शाम तक भक्तो की कतार लगी रही. दूरदराज से पहुंचे भक्तो ने माँ कालिका के दर्शन किये.
गौरतलब है कि अष्टमी और नवमी के दिन माँ कालिका का विशेष सोलह श्रृंगार किया जाता है. नजारत शाखा से सोने-चांदी के जेवरात पुलिस सुरक्षा के साथ मंदिर पहुंचते है जहा माता रानी का स्नान कराने के बाद सोलह श्रृंगार किया जाता है. शारदेय नवरात्रि पर यहा मेला लगता है और दस दिन तक माँ कालिका के दर्शन करने दूरदराज से भक्तगण पहुंचते है. अंतिम दिन कन्या भोज के साथ मंदिर परिसर में भवन किया गया और शाम को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये जिस तरह से भीड़ उमड़ी उसी तरह शहर के फूलमती मंदिर में भी दर्शन के लिये भक्तगण पहुंचे. गोविन्दगढ़ स्थित खंधों माता मंदिर में भी दिन भर भक्तो का ताता लगा रहा.
