
मंदसौर। सावन माह में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक विपिन जैन मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक सोमवार नि:शुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बस स्टैंड से मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
मित्र मंडल के अंकित माहेश्वरी ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक नि:शुल्क ऑटो सेवा संचालित की जाएगी। सेवा के लिए नेहरू बस स्टैंड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड एवं मैनपुरिया फंटे से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक ऑटो उपलब्ध रहेंगे।
सावन के सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नि:शुल्क ऑटो सेवा का उद्देश्य बाहर से आने वाले भक्तों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है।
विधायक विपिन जैन मित्र मंडल ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ लेने की अपील की है।
