फर्जी बैंक खातों का खेल, “श्रीराम सेना” के नाम पर ठगी के आरोप 

बालाघाट। कटंगी में आस्था की आड़ में फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने पुलिस थाना कटंगी में शिकायत देकर विकास सूर्यवंशी और सागर पंजवानी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दोनों आरोपी खुद को “श्रीराम सेना” नामक अपंजीकृत संगठन का नगर अध्यक्ष और नगर मंत्री बताते हैं और इसी नाम पर क्षेत्र में गुंडागर्दी कर समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक में फर्जी खातों का आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को “अखाड़े के लिए चंदा” के बहाने बरगलाकर एचडीएफसी बैंक शाखा कटंगी में उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए। लेकिन खातों की पासबुक और एटीएम कार्ड खाताधारकों को नहीं दिए गए। आरोप है कि आरोपी खुद ही इन खातों से लेन-देन कर रहे थे और खाताधारकों को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

शिकायत में जय मोहरसिया, धनंजय नेवारे, देवाजी नेवारे, योगेश राहंगडाले, कृष्णा हांडे, प्रवेश बिझाड़े, भावेश नेवारे सहित अन्य युवाओं के नाम शामिल हैं।

पूछने पर हुई थी मारपीट

सिवनी रोड निवासी आयुष नेवारे, 21 वर्ष ने जब अपने खाते में हो रहे लेन-देन के बारे में सवाल किया तो आरोपियों ने उससे जानकारी छिपाई। विरोध करने पर विकास सूर्यवंशी, सागर पंजवानी और उनके साथियों ने आयुष के घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पहले भी कटंगी थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर आस्था के नाम पर गुंडागर्दी, मारपीट, धमकाने और साइबर अपराध का मामला दर्ज कर जांच की मांग की है। साथ ही संदिग्ध खातों में हुए लेन-देन की भी जांच कराई जाने की मांग की गई है। कटंंगी पुलिस को

शिकायत कर्ताओं के साथ प्रवीण खोबरागड़े,सागर कठौते, आयुश नेवारे,भावेश नेवारे चमन डोंगरवार, अंकित भालेकर, सत्यम मेश्राम, विनय सकरे, राहुल मसुलकर, अभिषेक पारधी, सहित अन्य सैकड़ा भर नागरिक उपस्थित थे।

दूसरा पक्ष भी पहुंचा

वहीं थोड़ी देर पश्चात दूसरा पक्ष भी अपने साथियों के साथ कटंंगी थाने में पहुंच कर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन कर शिकायत को झुठी बताते हुए कहा कि हम को बदनाम करने की साज़िश रचने का प्रयास कर बदनाम किया जा रहा है, कहकर दुसरे पक्ष पर भी आरोप लगाये गये, कटंंगी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

भोज शाला पर हाई कोर्ट का फैसला यथावत

Tue Jul 14 , 2026
इंदौर/धार. धार की भोजशाला कमाल मौला परिसर विवाद में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं […]

You May Like