पुरानी इटारसी में 22 लाख की लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण

इटारसी। पुरानी इटारसी में 11-11 लाख रुपए की लागत से दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। यह कार्यक्रम वार्ड 2 स्थित जमानी रोड पर आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति रही। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि नगर पालिका निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। अध्यक्ष पंकज चौरे ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनता के विश्वास पर खरे उतरने की बात भी कही।

Next Post

सड़क डिवाइडर पर पौधरोपण से हरित शहर का सपना साकार

Fri Jul 18 , 2025
रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में बारिश के चलते हरित क्रांति अभियान ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सहित व्यापारी मिलजुल कर सड़क किनारे डिवाइडर के बीच पौधे रोपने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।नगर पालिका परिषद द्वारा […]

You May Like