3,000 से ज़्यादा अमरनाथ यात्री जम्मू आधार शिविर से हुए रवाना

जम्मू, 28 जुलाई (वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले 3,000 से ज़्यादा तीर्थयात्री मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि 3,051 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 151 गाड़ियों के काफिले में गए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम मार्ग के लिए कोई काफिला नहीं भेजा गया।

यह सालाना तीर्थयात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के दिन संपन्न होगी। अब तक चार लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम संबंधी चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर 19 जुलाई को यात्रा रोक दी गई थी, खासकर पवित्र गुफा मंदिर तक जाने वाले पहलगाम एवं बालटाल के दो तीर्थ मार्गों पर जो कि शनिवार को फिर से शुरू हो गई।

 

 

Next Post

अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाली पर फिर उठे सवाल

Tue Jul 28 , 2026
सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न का अंतरराज्यीय बस स्टैंड आज भी अव्यवस्था, जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं की पहचान बना हुआ है। मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाले इस प्रमुख बस स्टैंड की स्थिति विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश के बाद […]

You May Like