नप अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, आरोप जनता के पैसे का बंटाढार किया

विदिशा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष ने रखा है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए ही कांग्रेस पार्षदों ने यह कदम उठाया है.

रघुवंशी ने आरोप लगाया कि नगर की सड़कों की हालत बेहद खराब है और अध्यक्ष ने सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. जनता परेशान है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष मुकेश टंडन और वर्तमान अध्यक्ष प्रीति शर्मा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

प्रेसवार्ता में मौजूद पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने विधायक द्वारा विदिशा में हवाई पट्टी की मांग को अव्यावहारिक बताया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हवाई पट्टी से पहले नगर की जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाए, जो जनता की प्राथमिक जरूरत है. शर्मा ने आरोप लगाया कि भारी-भरकम टैक्स वसूलने के बावजूद नगर पालिका भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है.

इस मौके पर जिला प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक निशंक जैन, आनंद प्रताप सिंह, महेंद्र वर्मा और आशीष माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

Next Post

बम्होरी बीका में तीन करोड़ की 5 हेक्टेयर गौचर की भूमि से हटा अतिक्रमण 

Fri Sep 19 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम बम्होरी बीका ग्राम से तीन करोड़ की 5 हेक्टेयर गौचर की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।तहसीलदार राहुल गौड़ ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अतिक्रमण एवं माफियाओ पर कार्रवाई की जा रही है, बमोरी बीका ग्राम में बड़ी […]

You May Like