तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर जंगली सुअर का हमला 

सीधी। जिले के वन परिक्षेत्र चुरहट अंतर्गत कुबरी बीट में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर निवासी उषा नापित पति मुद्रिका नापित उम्र 35 वर्ष आज बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ी। साथ में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जंगल जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। हस्तिनापुर वन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित महिला को उचित सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की है। वही महिला का इलाज जारी है।

Next Post

ट्वीशा शर्मा मामले में परिजनों से मिले सीएम डॉ यादव, सीबीआई जांच के लिए लिखा जाएगा पत्र

Wed May 20 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में ट्वीशा शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरे मामले में हरसंभव सहयोग करेगी और न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण की जांच के […]

You May Like