
मऊगंज। नदहा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डायल 112 टीम तुरंत पहुंची। एफआरवी चालक कृष्णा कुशवाहा और आरक्षक रजनीश यादव ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज जारी है, पुलिस जांच कर रही है।
