
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और सीएसपी एचआर पांडे ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में पदस्थ तीन एएसआई को पदोन्नति देकर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि अरविंद अहिरवार, राजेश्वर राज और हेमंत सेन को उप निरीक्षक मिनिस्टीरियल पद पर पदोन्नत किया गया। स्टार सेरेमनी के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नवपदोन्नत उप निरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाए और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसपी आनंद कलादगि ने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। साथ ही विभाग की छवि को और बेहतर बनाने में योगदान दें।कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी तीनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई दी।
