
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम बम्होरी बीका ग्राम से तीन करोड़ की 5 हेक्टेयर गौचर की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।तहसीलदार राहुल गौड़ ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अतिक्रमण एवं माफियाओ पर कार्रवाई की जा रही है, बमोरी बीका ग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोचर की भूमि जो की ग्राम वासियों द्वारा कब्ज की गई थी आज पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई जिसकी कीमत 3 करोड रुपए से अधिक की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
