दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ मंडल अध्यक्षों की सूची शनिवार को जारी कर दी। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से 11 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी है। वहीं, तीन जिलों उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ की सूची वर्तमान जिला अध्यक्षों से परामर्श के बाद घोषित की जाएगी।

दिल्ली भाजपा के अनुसार कुछ नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी है। श्री मल्होत्रा ने कहा, “आज हमने पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें महिला सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता के अनुसार 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं।” उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी सभी मानकों का सख्ती से पालन किया गया है। नयी संगठनात्मक व्यवस्था दिल्ली की जनता की सेवा के लिए पार्टी संगठन को और अधिक ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।

.....

Next Post

कांग्रेस ने दशकों तक इतिहास को अपनी राजनीतिक सुविधा के साधन के तौर पर इस्तेमाल किया: मालवीय

Sat Jun 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने विद्यालय के पाठ्यक्रम में आपातकाल को शामिल किये जाने की निंदा करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि उसने दशकों तक इतिहास को अपनी राजनीतिक सुविधा के साधन […]

You May Like