भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नागौद के निशांत और अमरपाटन के अश्मित

सतना : जिले की नागौद तहसील के शाहपुर गांव निवासी निशांत सिंह परिहार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने राजपूत रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। वहीं दूसरी ओर मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी अश्मित पटेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने 3ह्म्स्र पंजाब रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है।निशांत के पिता स्वर्गीय प्रदीप सिंह परिहार भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (एएमसी) में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वे देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे।

उस दौरान निशाने की उम्र महज 15 वर्ष थी।निशांत ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया था। निशांत ने देश की प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) खडग़वासला, पुणे से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून से चार वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

कड़े अनुशासन, शारीरिक क्षमता और नेतृत्व कौशल की परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। निशांत के अधिकारी बनने पर उनके परिवार की आंखें गर्व से नम हो गईं। शहीद पिता की विरासत को आगे बढ़ाने वाले निशांत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शाहपुर गांव सहित नागौद और सतना जिले के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।   अश्मित को पिता से मिली देश सेवा की प्रेरणामैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी अश्मित पटेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

उन्होंने 3ह्म्स्र पंजाब रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके पिता राजकुमार पटेल भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के समर्पण और देशभक्ति से प्रेरित होकर अश्मित ने भी सेना में करियर बनाने का संकल्प लिया था। अश्मित ने कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार किया। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। अश्मित पटेल की इस सफलता पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा नेता जितेंद्र पटेल सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। खरमसेड़ा गांव समेत पूरे अमरपाटन क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है।

Next Post

फीफा विश्वकप: आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया

Mon Jun 15 , 2026
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) 15 जून (वार्ता) आइवरी कोस्ट ने फीफा विश्वकप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में अमाद डियालो के आखिरी समय में किये गये गोल की बदौलत इक्वाडोर के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के उसे टूर्नामेंट में तीन अंक हासिल हुए। मैच के दौरान दक्षिण अमेरिकन […]

You May Like