टिकट रद्द करने पर पूरा धन वापस करेगी एयर इंडिया

ग्वालियर: ग्वालियर का महाराजपुरा एयरपोर्ट बंद किए जाने के बाद देश के सैन्य और रक्षा कर्मियों के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत जिन कर्मियों ने 31 मई 2025 तक एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों के लिए टिकट बुक कर रखी है, उन्हें टिकट रद्द करने पर पूरी धन वापसी मिलेगी।

यह उनके काम के दायित्वों को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपने देश की सेवा कर सकें। एयर इंडिया ने कहा है कि अगर किसी कारण से कर्मियों को अपनी उड़ान की तारीखें बदलनी पड़ती हैं तो वे 30 जून 2025 तक एक बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग दोबारा कर सकते हैं।

Next Post

2.65 लाख का गांजा समेत चार गिरफ्तार

Thu May 8 , 2025
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 13 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 65 हजार रूपये का जप्त किया गया‌. थाना प्रभारी गोराबजार रमन सिंह मरकाम […]

You May Like