अध्यक्ष प्रतिनिधि मेवाड़ा ने लिया अंगदान का संकल्प

सीहोर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर इसे समाज सेवा के एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में मनाया. इस विशेष अवसर पर उन्होंने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया खास बात यह रही कि उनके इस नेक कार्य से प्रेरित होकर उनके कई समर्थकों ने भी अंगदान के लिए अपना पंजीयन कराया और 15 लोगों ने अपने अंग दान किए

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय उपस्थित रहे. उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंगदान से बड़ा कोई दान नहीं है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा उठाया गया यह कदम आमजन के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेग. जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी इस निर्णय को समाज के प्रति एक अनुकरणीय संदेश बताया. कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर अंगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और उनके 15 समर्थकों का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया और उन्हें अंगदान के प्रमाण पत्र सौंपे.

जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पहल का समर्थन किया. कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे. इस अवसर पर सहकार भारती समिति के प्रदेश सदस्य सुरेश गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

छतरपुर में उद्योग विभाग बदहाली का शिकार, खाली पदों ने रोक दी विकास की रफ्तार

Tue Dec 16 , 2025
प्रियंका सिंह छतरपुर। जिले में औद्योगिक विकास की कमान संभालने वाला जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र इस समय खुद गंभीर अव्यवस्था के दौर से गुजर रहा है। हालात यह हैं कि विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में कर्मचारियों की संख्या बेहद कम रह गई है। कुल 17 पदों में […]

You May Like