सांई भक्त शिर्डी व भीमा शंकर रवाना हुए

ग्वालियर: ऊं साई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति की ओर से शिर्डी व भीमा शंकर के लिए 160 सांई भक्तों का जत्था आज गोवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।ऊं साई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति के अध्यक्ष संजय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई भक्त बड़ी संख्या में शिर्डी के सांई बाबा व भीमा शंकर की यात्रा में रवाना हुए हैं। 5 दिवसीय यात्रा का दल रात्रि 8 बजे गोवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस आयोजन में महिला एवम् पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शिर्डी में पहूंच कर सांई बाबा के दर्शन करेंगे। 23 अक्टूबर को सुबह भीमा शंकर के लिए बस द्वारा रवाना होंगे। रात्रि विश्राम शिर्डी में ही रहेगा। 24 अक्टूबर की शाम को सांई बाबा की पालकी चल समारोह निकाला जायेगा। यह पालकी चल समारोह खंडोवा मंदिर से प्रारंभ होगा और सांई समाधि तक जायेगा। 25 अक्टूबर को जत्था ग्वालियर के लिए रवाना होगा। इस सांई बाबा पालकी यात्रा को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, राजेश जयसिंघानी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Next Post

हज़रत ख़्वाजा खानून के उर्स मेले में आज राष्ट्रीय सेमिनार और अ.भा.मुशायरा

Wed Oct 22 , 2025
ग्वालियर: हजरत ख्वाजा खानून के 507 लें उर्स मेले में आज 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उर्स संयोजक राम बाबू कटारे ने बताया कि सेमिनार में सूफी संतों की शिक्षाओं का राष्ट्रीय एकता में योगदान विषय पर विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगें। सेमिनार […]

You May Like