
झाबुआ. झाबुआ जिले में पिछले दो तिन दिनों से इन्द्र देव मेहरबान है और लगातार जिले भर में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्षो से किसानों के चेहरे खिल उठे है,फसलों को नया जीवन दान मिल गया है। वहीं नदी नालों में पानी बह निकला है।
झाबुआ में पिछले चैबिस घंटों में तीन इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई जिससे स्थानिय अनास नदी में अचानक जल स्तर बढ गया है। वही जिले में कई खेतों में पानी भी भर जाने की खबरे प्राप्त हुई है। वर्षाा काल के अंत समय में वर्षा ने लोगों को राहत दी है। मौसम में इस वर्षो के बाद ठंडक भी आ गई है। जिले में औसत वर्षो का आकडा 32 इंच है जिससे अभी भी 12 इंच वर्षा की कमी है।
भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटों में झाबुआ में 86.1 एम.एम.,रामा में 22 एम.एम.,थांदला में 15.6 एम.एम.,पेटलावद में 54.4 एम.एम.,रानापुर में 31.1 एम.एम.,मेघनगर में 19 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्षा के बाद जिले में औसत वर्षो का आंकडा 531.8 एम.एम.तक पहूंच गया है। अगले एक दो दिन भी इसी प्रकार मौसम रहने का अनुमान है। उम्मिद की जा रही है की वर्षा के इस आखरी दौर से जिले में पर्याप्त वर्षा हो जायेगी जिससे जिले की फसलों की अच्छी पैदावार होगी। इस वर्षा से जिले की अनास, पंपावती, नौगावा, पदमावती, माही आदि नदियों में जल स्तर बढ गया हौ और वे अपने पूर्ण वेग से बह रही है।
