अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

धार. कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त आबकारी, संभाग इंदौर श्री इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन तथा जिला कंट्रोलर श्री प्रशांत मंडलोई के नेतृत्व में धार, सागौर, सरदारपुर एवं बदनावर की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं गुड़-लाहन जप्त किया गया। संयुक्त टीम द्वारा सूरजपुरा नाले के किनारे, सूरजपुरा तालाब के किनारे तथा सादी नदी, मूसपुरा क्षेत्र में दबिश की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 71 हजार 250 रुपये है।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मंडलोई, डॉ. निलेश नेमा, आबकारी उप निरीक्षक श्री राज कुमार शुक्ला, श्री संग्राम सिंह गोरे, श्री मुनेंद्र जादौन, श्री अश्विनी रोजड़े, श्रीमती वर्षा राजपूत, श्री जितेंद्र राठौर सहित धार, सागौर, सरदारपुर एवं बदनावर की संयुक्त आबकारी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

पोला पर्व पर गूंजा उत्साह, सजे-धजे बैलों की दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

Thu Sep 10 , 2026
परसवाड़ा, कृषि प्रधान ग्रामीण क्षेत्रों में पोला पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परसवाड़ा क्षेत्र के साथ ही ग्राम चीनी में धुम धाम से मनाया पोला त्यौहार, ग्रामीणों ने अपने बैलों को स्नान कराकर आकर्षक ढंग से सजाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि […]

You May Like