सीधी के बहरी में महिला के साथ मारपीट करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज 

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बहरी बाजार में एक महिला के साथ यूट्यूबर द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना आज रविवार सुबह की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता हेमा सिंह, पत्नी रघुवंश प्रताप सिंह, भनवार निवासी हैं। हेमा सिंह बहरी बाजार में गुमठी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी संतोष पाठक ने रात में उनकी गुमठी और ठेला गायब करवा दिया था।पीड़िता हेमा सिंह ने पहले भी इस मामले में बहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन ठेला न बरामद हुआ और न कोई ठोस कार्रवाई हुई।रविवार सुबह करीब 10 बजे बाजार में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में महिला ने आरोपी संतोष पाठक को चप्पल से मारने का प्रयास किया, इसके बाद आरोपी ने भी लाठी-डंडों और मुक्कों से महिला पर हमला किया।

दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। किसी ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

मारपीट का विडियो वायरल

आरोपी द्वारा महिला के साथ लाठी से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार सुबह की है।महिला ने आरोपी को पहले चप्पल मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से मारपीट की। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

 

पूर्व मंत्री ने घटना की निंदा की

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है, जिसमें एक महिला के साथ की गई मारपीट समाज और कानून दोनों के लिए अस्वीकार्य है। किसी भी परिस्थिति में महिलाओं के साथ हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इनका कहना है

महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजेश पाण्डेय

थाना प्रभारी, थाना बहरी

Next Post

अमृत भारत योजना में अनूपपुर स्टेशन का अधूरा सौंदर्यीकरण, यात्रियों ने मांगी नर्मदा थीम व मूलभूत सुविधाएं

Sun Feb 8 , 2026
अनूपपुर ।दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत अनूपपुर जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन एवं गतिमान योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन के भीतर और बाहर आकर्षक सजावट,रंग-रोगन और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं,जिससे स्टेशन की छवि बेहतर बने और यात्रियों […]

You May Like