
सिवनी, सिवनी जिले के धनोरा मुख्यालय में स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा में लगी चांदी की आंख भी निकाल ली गई। चोरों ने शिवलिंग में लगी चांदी की आंख निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन उसे पूरी तरह निकालने में सफल नहीं हो सके।
सोमवार सुबह जब मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु पहुंचे तो मंदिर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। दानपेटी टूटी हुई थी और प्रतिमा में लगी चांदी की आंख गायब थी। मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी को तोड़कर उसमें मौजूद रकम निकाल ली। दानपेटी में कितनी राशि थी, इसका फिलहाल स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। इसी
