
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में मूकबधिर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 22 अगस्त को पीड़ि़ता की मॉ की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी को भागने की फिराक में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
शिकायत के मुताबिक 14 वर्षीय मूकबधिर बालिका घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस की एक बालिका ने परिजनों को सूचना दी कि उजागिर लाल यादव उसे स्कूल के पीछे ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी उजागिर लाल यादव पिता बलवंत प्रसाद यादव उम्र 40 वर्ष निवासी अजगुढ़, थाना मोरवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अर्चना धुर्वे, सउनि जयराम प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह, सुनील दुबे, प्रआर श्यामसुंदर बैस, म.आर नुरली सिसोदिया, गायत्री उईके, आकाश पटेल और राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००००००
