ग्वालियर: शुक्रवार को कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर में तीन दिवसीय कांफ्रेंस की शुरुआत वर्कशॉप से की गई। लगभग 80 प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।
डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. जी. एस. राजपूत, डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, सुश्री मीरा श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका दीवान, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. चंचल गर्ग, प्रोफेसर शिउली सरकार एवं डॉ. हिमांशु खत्री ने दीप प्रज्वलन कर वर्कशॉप की शुरुआत की ।
वर्कशॉप की शुरुआत में डॉ. हिमांशु खत्री, एसएस हॉस्पिटल से असिस्टेंट मेट्रोन मिस अंजलि दास और मेदांत हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ हिमांशु जोशी ने इनफेक्शन कंट्रोल के क्रिटिकल एस्पेक्ट्स पर लेक्चर दिए ।इसके उपरांत डॉ. हिमांशु खत्री डॉ. चंचल गर्ग, डॉ. संतोष कुमार सुश्री सुप्रिया गर्ग ने डेलिगेट्स के चार ग्रुप को अस्पताल के चार अलग-अलग स्थानों क्रमशः – ओ.टी., बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, डे-केयर एवं लैब के राउंड करवाए।इनफेक्शन कंट्रोल ओथ से कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम का संचालन कंचन पुरोहित और डॉ. संतोष कुमार ने किया।
