
बरगवां । बरगवां थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी रज्जू उर्फ रजीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया और आज रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार जुलाई 2025 में ग्राम कसर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान महताब आलम की हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि रज्जू उर्फ रजीमुद्दीन घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। एसपी सियाज केएम के निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए रज्जू उर्फ रजीमुद्दीन पिता ओहाजिल मोहम्मद उम्र 24 वर्ष निवासी कसर थाना बरगवां को गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनि सूरज सिंह, प्रआर नंदकिशोर बागरी, संजय यादव, आशीष द्विवेदी, आर अरविन्द यादव, महेश पटेल और चन्द्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
