करंट से महिला की मौत

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कछियाना मोहल्ला उखरी में रहने वाली महिला को गरम पानी करने वाली राड से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हरछट पटेल 55 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला उखरी ने सूचना दी कि उसकी बहू दीक्षा काछी 30 वर्ष घर पर पानी गरम करने की राड से करंट लगने से बेहोश पड़ी थी जिसे मोहल्ले के लोगों की मदद से मेडिकल अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर बहू को लगभग 11 बजे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Next Post

आगंनवाड़ी सहायिका पर श्वान का अटैक

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: बेलगाम थाना अंतर्गत खलासी लाईन गणेश चौक में श्वान ने आगंनवाड़ी सहायिका पर अटैक कर दिया। श्वान के हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आयुषी चौरसिया निवासी खलासी लाईन गणेश चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like