भिंड:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जन्मशती समारोहों की श्रंखला में भिंड के नारायणी हायट्स होटल के सभागार में स्मृति सभा व विचार गोष्ठी हुई। लगभग हर दल के प्रमुख कार्यकर्ता इसमें शामिल हुये । दो घंटे तक बड़े मनोयोग से श्रोताओं ने सुना ।सभा को राष्ट्रीय संयोजक अरुण श्रीवास्तव और पूर्व विधायक तथा किसान संघर्ष समिति के संयोजक डा. सुनीलम ने सम्बोधित किया । संचालन मनोज जैन ने किया ।
पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह के वक्तव्य का विषय था – “ चंद्रशेखर की जीवन व विचार यात्रा – असहमति का दर्शन “ । ग्वालियर से राकेश शर्मा , अभिमन्यु सैंगर व अरुण तोमर भी कार्यक्रम में पहुंचे ।इसी सिलसिले के आगामी कार्यक्रम इस प्रकार से हैं – 25 जून को कांस्टीट्यूशन क्लब , दिल्ली में “ अलोकतांत्रिक प्रवृतियों का उठान – देश और दुनिया में “ , 26 जून को ग्वालियर में 8, 9, 10 जुलाई को भुवनेश्वर पटना व कोलकाता में कार्यक्रम होंगे।
