लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, एक ही परिवार के 9 सदस्यों को बनाया था शिकार

मंदसौर। भावगढ़ थाना पुलिस ने भजियों में नशीला पदार्थ मिलाकर एक ही परिवार के 9 सदस्यों को बेहोश कर नकदी व जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नांदवेल निवासी फरियादी सत्यनारायण पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 20 नवंबर 2025 को वाराणसी निवासी ज्योति से हुई थी। 9 दिसंबर की रात ज्योति ने पकौड़े बनाकर परिवार को खिलाए, जिनमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद सभी सदस्य बेहोश हो गए और ज्योति घर से चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में गठित टीम ने जांच कर ज्योति, उसके सहयोगी अन्तिमा पति प्रदीप राय तथा शादी करवाने में भूमिका निभाने वाले रमेशसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नकदी व जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी बबलू निवासी गोरखपुर (उ.प्र.) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

नक्सल-मुक्त मध्यप्रदेश, अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार : सीएम डॉ. यादव

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने लगभग 35 साल नक्सलवाद का दंश झेला। यह एक बड़ी चुनौती थी, पर राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों की प्रतिबद्धता से 11 दिसंबर 2025 को नक्सलवाद प्रदेश के नक्शे से पूरी तरह […]

You May Like