सारनी। पावर प्लांट मे चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए बाउंड्री वल से झड़ियों की सफाई हुई है. सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने बताया कि पावर प्लांट की बाउंड्री के आसपास भारी मात्रा मे झाड़िया उग जाने से चोरी की घटनाओ का अंदेशा बना रहता है. सुरक्षा की वजह से सफाई की गई है.उन्होंने कहा कि कुछ लोग झाड़ियों को पेड़ बता कर जानबूझ कर विवाद बनाने की कोशिश कर रहे है. श्री राघव ने कहा कि बाउंड्री वाल के आसपास काफी अधिक मात्रा में झाड़ी इत्यादि बढ़ जाने के कारण बाउंड्री वॉल दिखाई नहीं दे रही थी एवं असामाजिक तत्व अप्रिय घटना घटित ना कर सके इसलिए झाड़ियां की साफ सफाई की उद्देश्य से एवं सुरक्षा के लिए आई बी की अनुशंसा से साफ सफाई कराई गई है. उन्होंने कहा कि झाड़ीयो की सफाई से वाच टावर पर तैनात कर्मचारियों को भी सुरक्षा करने मे सुविधा मिलेगी.सुरक्षा अधिकारी श्री राघव ने कहा कि प्लांट की सुरक्षा अहम है और सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी है.पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सुरक्षा विभाग हमेशा सतर्क रहता है. पावर प्लांट की सुरक्षा मे कोई चूक का सवाल नहीं उठता है. सुरक्षा विभाग के साथ साथ रिटायर्ड आर्मी मैन को पावर प्लांट के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा सोपी गई है.सतपुड़ा डेम एवं राख बांध सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर गन मेन की तैनाती की गई है. सुरक्षा विभाग एवं रिटायर्ड आर्मी मेन की वजह से पावर प्लांट मे चोरियो की घटनाओ पर पूरी तरह अंकुश लगा है.
