MP Weather Alert: छतरपुर और टीकमगढ़ में आज मूसलाधार बारिश, 6 तक जारी रहेगी वर्षा

भोपाल। मप्र में अधिकांश जिलों में आज सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश होगी. छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में आगामी 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक शाजापुर, आगर, उज्जैन, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर और बैतूल सहित जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग ने बालाघाट, पन्ना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, खरगौन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे निकटवर्ती उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है.

 

Next Post

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज में छात्रों ने दिखाई जानकारी और प्रतिभा

Mon Aug 4 , 2025
सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं सीईओ जिला पंचायत अंशुमन राज के मार्गदर्शन में स्थानीय टाटा कॉलेज में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन संपदा से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में जिले के 210 स्कूलों के 630 विद्यार्थियों […]

You May Like