गोला कुआं के पास चक्का जाम, पार्षद सहित वार्डवासी बैठे धरने पर

सागर: मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला कुआं के पास शुक्रवार को पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और अनदेखी से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। चक्का जाम से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और लोगों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने उपराष्ट्रपति बने सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएं

Fri Sep 12 , 2025
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जहां सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस अवसर पर सीएम यादव ने राधाकृष्णन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर […]

You May Like