कोतवाली पुलिस ने छ: मोटरसाइकिलो को जप्त करते हुये चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

सिंगरौली :कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाकिल चोरी का पुलिस ने पर्दाफांस किया है। बताया जाता है कि कई स्थानों से छ: मोटरसाकिल चोरी हुई थी। जिन्हें पुलिस चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करते हुये छ: मोटरसाकिल बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बैढ़न पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वही एएसपी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर पीएस परस्ते के नेतृत्व में टीआई अशोक सिंह परिहार व उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिले बरामद की गई हैं। जिनकी कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 50 हजार है। थाना बैढ़न क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसायकल चोरियों को लेकर सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। पूर्व में फरियादियों द्वारा थाना बैढ़न में मोटरसायकल चोरी के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई गई थी। शहर में सिलसिलेवार हो रही मोटरसायकलों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरी अशोक सिंह परिहार द्वारा सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मोटरसायकल चोरों की पता-तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा दो संदिग्ध से पूछताछ करने पर 6 मोटर साइकिल चौरी करना बताया गया।

जहां आरोपीगणों से थाना अंतर्गत चोरी हुई अन्य मोटरसायकलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरी अशोक सिंह परिहार, उनि प्रियंका मिश्रा, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविंद द्विवेदी, सउनि पप्पू सिंह, सउनि लेखचन्द्र डोहर, सउनि सुरेन्द्र रावत, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, मुनेन्द्र राणा, अमित जायसवाल, धर्मेन्द्र रावत, रामकृष्ण बागरी, सुनील सिंह, आर विकास तिवारी, मुनेन्द्र मिश्रा, राजकुमार शाक्य, जीतेन्द्र सिंह, संजू धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्राचार्य ने उपखण्ड अधिकारी को लिखा पत्र

Sun Feb 16 , 2025
कोलवाहनों से त्रस्त है प्रबंधन, परीक्षा सिर पर सिंगरौली: नगर परिषद सरई में कॉल परिवहन से हो रहे आए दिन सड़क हादसों को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई के प्राचार्य ने बच्चों के सुरक्षा के लिए उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही बच्चों […]

You May Like