युवक की मौत, पीएम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में एक युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार गोविंद पिता असनलाल परतेती 26, निवासी कराघाट, जिला पांढुर्णा को अज्ञात कारणों से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Next Post

जहर सेवन के 13 दिन बाद युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Sat Nov 7 , 2026
छिंदवाड़ा। जहर सेवन के बाद करीब 13 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे 24 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने 6 नवंबर की देर रात जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन […]

You May Like