जहर सेवन के 13 दिन बाद युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। जहर सेवन के बाद करीब 13 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे 24 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने 6 नवंबर की देर रात जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा निवासी अंकित वर्मा उम्र 24 साल पिता ध्रुव वर्मा ने 24 अक्टूबर को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर स्वजन उसे अमरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर स्वजन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने नागपुर रेफर कर दिया।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat Nov 7 , 2026
छिंदवाड़ा। उमरेड थाना क्षेत्र के नीमकुही खापा निवासी 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले […]

You May Like