संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा। उमरेड थाना क्षेत्र के नीमकुही खापा निवासी 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमिला पति नरेश सिलू (31), निवासी नीमकुही खापा, उमरेड थाना क्षेत्र को अज्ञात कारणों के चलते अचानक बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

You May Like