भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, रेलवे ट्रैक पर भी मिला एक सदस्य का शव

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने की सूचना है। वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मौतों के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला सामूहिक आत्महत्या से जुड़ा है या इसके पीछे हत्या अथवा कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

.....

Next Post

देवास में टीआई दिलीप पुरी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Mon Nov 2 , 2026
देवास में दिवंगत टीआई दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके गृह नगर बरमंडल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और परिजन भावुक नजर आए। अपने साथी अधिकारी को अंतिम विदाई देते समय सभी की आंखें नम हो गईं। देवास एसपी आदित्य मिश्रा भी खुद को […]

You May Like