जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत संचालित घटक की जानकारी शहर के अधिकतम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के बिल्डर्स, कॉलोनाइज़र्स, योजना के हितग्राही तथा आवास योजना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योजना के प्रमुख प्रावधानों, पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रिया एवं ब्याज अनुदान (इंटरेस्ट सब्सिडी) से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विशेष रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि शहर के अधिकतम आवासहीन परिवारों को योजना का लाभ किस प्रकार दिलाया जा सके।इस दौरान उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों एवं बिल्डर्स को कहा गया कि इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अपने-अपने कार्यालयों एवं सभी परियोजना स्थलों पर योजना संबंधी फ्लैक्स, होर्डिंग्स लगवाएं जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक योजना की जानकारी पहुंचे और पात्र हितग्राही समय पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
