जबलपुर । वक्फ अंजुमन इस्लामिया के पैसों की फिजूल खर्ची से करवाए जाने वाले मुशायरे को रोकने प्रधान मंत्री कार्यालय सहित ,प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, वक्फ बोर्ड, संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली को पत्र भेजा गया। शिकायत में बताया कि वक्फ अंजुमन इस्लामियअंजुमन ग्राउंड में 27 नवम्बर को करवाया जा रहा मुशायरा नियम विरुद्ध अंजुमन की राशि से फिजूल खर्ची से कराया जा रहा है।
जिस पर रोक लगाई जाए । शिकायत में बताया कि वक्फ संपत्ति वक्फ अंजुमन इस्लामिया, मढ़ाताल, ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्था है जिसके अंतर्गत 7 स्कूल और 1 कॉलेज संचालित किया जाता है। कमेटी अभिभावकों और अंजुमन के किराया राशि के पैसों की होली खेलते हुए फिजूल खर्च करते एक ऑल इंडिया मुशायरा करवा रही है जिसमें स्थानीय और बाहर के शायरों को बुलवाकर वक्फ अंजुमन इस्लामिया, जबलपुर के पैसों से मुशायरा आयोजित होने वाला है। जिस पर रोक लगनी चाहिए
