पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाईकर्मियों की मौत, पाँच घायल

गुरुग्राम, 26 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिणका के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाईकर्मियों की मौत हो गई और अन्य पाँच घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना इब्राहिम बास गाँव के निकट आज पूर्वाह्न 10 बजे घटी। सफाईकर्मी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे जब तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुछ शवों के क्षत-विक्षत हो गए। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच की जाएगी।

Next Post

मोदी ने नूंह में एक्सप्रेस-वे पर हादसे में सफाई में लगे कर्मियों की मौत पर शोक जताया

Sat Apr 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे कर्मियों के एक वाहन की चपेट में हताहत होने की घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए उस पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को शोक संदेश में कहा, “हरियाणा […]

You May Like