मंदाकिनी चौराहे पर गणेश जी के दो अनोखे स्वरूप, जगन्नाथपुरी से लेकर गणेश-हनुमान तक खास थीम

भोपाल: कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर इस बार गणेश उत्सव में दो अलग-अलग और अनोखी थीम श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। मंदाकिनी शिर्डीपुरम नौ दुर्गा गणेश उत्सव समिति ने भगवान गणेश को प्रभु श्री जगन्नाथ के स्वरूप में विराजमान किया है। समिति हर साल अलग और यूनिक थीम के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित करती है। पिछले वर्षों में बीना वाले गणेश जी, राधा-कृष्ण और राम दरबार जैसी थीम देखने को मिली थीं। इस बार जगन्नाथपुरी की थीम के पीछे समिति के जगन्नाथपुरी में रहने वाले बड़े भाई की इच्छा भी जुड़ी है। वहीं श्री महाकाल गणेश उत्सव समिति ने अपने तीसरे वर्ष में गणेश जी के साथ हनुमान जी को विराजमान किया है।

समिति के मुताबिक गणेश जी बुद्धि और हनुमान जी बल के दाता हैं, इसलिए दोनों को एक साथ स्थापित किया गया। इस बार करीब 17 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा तैयार की गई है, जिसे मंदाकिनी चौराहे तक लाने में करीब 17 घंटे लगे। रास्ते में पेड़, बिजली के तार और खराब सड़क जैसी चुनौतियां भी सामने आईं। झांकी में लक्ष्मी माता को भी स्थान दिया गया है। समिति की ओर से 25 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोनों पंडालों में अलग-अलग थीम, भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिमाएं गणेश उत्सव को खास बना रही हैं।

Next Post

घमापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का हंटर

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर: नगर निगम के अमले ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को सख्त अभियान चलाया गया।अमले द्वारा पाण्डेय हॉस्पिटल से घमापुर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अनधिकृत शेड अलग किए गए और 10 टपरे, ठेले जब्त किए गए।इसी क्रम में दीनदयाल चौक, आई टी […]

You May Like