संभागस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीते रजत पदक

शाजापुर, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेण्डर के अनुसार शासकीय महाविद्यालय तराना में आयोजित संभागस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर के दो खिलाडिय़ों ने कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक अर्जित कर महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है.

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ी देव देवतवाल ने 74 किलो भार वर्ग तथा आदर्श मालवीय ने 70 किलो भार वर्ग शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किए. दोनों खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, तकनीकि दक्षता एवं संघर्षशीलता का परिचय दिया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीनू गिडवानी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश निंगवाल ने दोनों पदक विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. क्रीड़ा अधिकारी सोनू मालवीय ने खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं कठिन परिश्रम ही खेलों में सफलता की कुंजी है. उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने विधायक, कलेक्टर-एसपी पहुँचे शहपुरा

Tue Nov 3 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज मंगलवार को विधायक नीरज सिंह के साथ शहपुरा, चरगवां, बेलखेड़ा और गोटेगाँव से सहजपुर मंडी पहुंचने वाली मटर की सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने शहपुरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान […]

You May Like