सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने विधायक, कलेक्टर-एसपी पहुँचे शहपुरा

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज मंगलवार को विधायक नीरज सिंह के साथ शहपुरा, चरगवां, बेलखेड़ा और गोटेगाँव से सहजपुर मंडी पहुंचने वाली मटर की सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने शहपुरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने टोल नाका से किसरौद होते हुए घुंसौर और पाटन रोड से शहपुरा बाईपास तक आने वाले मार्ग का जायजा लिया। इसके अलावा, कैथरा फाटक के पास स्थित रेलवे के पुराने अंडरब्रिज तथा शहपुरा मंडी के पीछे भिटौनी रेलवे स्टेशन तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का तथा सहजपुर मटर मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

प्रतिदिन 300 से 400 ट्रैक्टर आते-जाते

शहपुरा क्षेत्र में मटर और कृषि ट्रैक्टरों का सबसे अधिक आवागमन चरगवां, शहपुरा, बेलखेड़ा और गोटेगांव क्षेत्रों से होता है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 ट्रैक्टर मटर लेकर सहजपुर मटर मंडी तक आते-जाते हैं।

Next Post

नोएडा में पीएनबी बैंक में करोड़ों रुपये की हुई धोखाधड़ी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश स्थित पाई शाखा में हुए 10.24 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बैंक के एक ऑफिस असिस्टेंट कर्मचारी और उसके एक निजी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को एक […]

You May Like