बाजार में अतिक्रमण हटाने नगर पालिका का चला बुल्डोजर

सीधी। शहर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका का बुल्डोजर चला। सब्जी मंडी से पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र एवं पूजा पार्क क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर पालिका परिषद द्वारा कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रथम दिन शुक्रवार को अस्पताल चौराहा से लेकर पूजा पार्क के पूर्वी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य सडक़ों के किनारें फुटपाथी व्यापारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने की कार्रवाई की गई। आज दूसरे दिन शनिवार दोपहर 2 बजे से नपा का बुल्डोजर फिर कार्रवाई के लिये निकला। पूजा पार्क के पश्चिमी क्षेत्र के साथ ही सब्जी मंडी क्षेत्र एवं पुराना स्टैण्ड परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नपा के अतिक्रमण हटाओ दस्ता द्वारा की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान के बाहर लगाये गये शेडों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। दुकान के बाहर शेड लगाकर या इस क्षेत्र के अधिकांश व्यापारियों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिसको हटाने की कार्रवाई नगर पालिका टीम द्वारा मौके पर की गई। साथ ही मुख्य सडक़ों के किनारे फुटपाथी अतिक्रमणों को स्वेच्छा से हटाने के लिये माइक से एलाउंस किया गया था। जिससे व्यवसाइयों के सामानों की क्षति ना हो। जिन व्यवसाइयों द्वारा एलाउंसमेंट के बाद भी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई उस अतिक्रमण को नपा दस्ते द्वारा हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान कुछ व्यवसाइयों द्वारा स्थाई रूप से कब्जा किया गया था, जिस पर टीम द्वारा संबंधित अतिक्रमण को जब्त करने की कार्रवाई भी मौके पर की गई। जब्त किये गये अतिक्रमण को नगर पालिका परिषद के वाहन में लोड करा दिया गया। जिसको बाद में निराकृत किया जायेगा। बताया गया है कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका द्वारा आगे भी चलाया जायेगा। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई में नपा के राजस्व प्रभारी ललोहर साहू, अतिक्रमण प्रभारी मंगलेश्वर सिंह चौहान, वाहन प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, स्वच्छता प्रभारी गौरव सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

००

दुकानों का शेड हटाने के दौरान हुई कहासुनी

नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा सब्जी मंडी क्षेत्र में जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोपहर शुरू की गई तो उस दौरान पक्के दुकानों के ज्यादातर व्यवसाइयों द्वारा दुकानों के बाहर शेड लगाकर सामान सजाना मिला। जब टीम द्वारा संबंधित व्यवसाइयों से दुकान के बाहर लगे शेड को हटाने के लिये कहा गया तो उनके द्वारा कहासुनी शुरू कर दी गई। कुछ व्यवसाइयों का कहना था कि उनकी दुकान सरकारी है और इसका किराया दिया जाता है। लेकिन टीम द्वारा दुकान के बाहर लगे शेडों को हटाने की कार्रवाई की गई।

००

इनका कहना है

नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में आज पूजा पार्क क्षेत्र तथा सब्जी मंडी से लेकर पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में चलाया गया। आज अतिक्रमण हटाओ अभियान में 150 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया गया। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी चलता रहेगा।

मंगलेश्वर सिंह चौहान, प्रभारी अतिक्रमण, नपा सीधी

Next Post

फूल सिंह बरैया ने समाजिक विद्वेष फैलाया, उन्हे निलंबित या पार्टी से बाहर करें राहुल गांधी: सीएम डॉ यादव 

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।