
भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के कारण विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें और उन्हें पार्टी से निलंबित या बाहर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी वास्तव में समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान की भावना रखते हैं, तो उन्हें इस तरह के बयान देने वाले नेताओं पर सख्त कदम उठाना चाहिए। डॉ. मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान निंदनीय है और इस प्रकार की भाषा समाज को तोड़ने का काम करती है।
सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा समाज में सौहार्द और समरसता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस के नेता लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
